Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Airport Third Runway: दिल्ली एयरपोर्ट का तीसरा रनवे 7 महीने बाद फिर से शुरू, डायलन ने दी जानका... Dipanshu Shokin DUSU Winner: एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर लड़ा चुनाव, जानिए कौन हैं डूसू के नए उपाध्य... Delhi Minor Girl Brutality Case: 1 साल की मासूम से दरिंदगी और मर्डर के बाद राजनीति गरमाई, 4 आरोपी गि... Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ...

ससुर ने ही बहू को उतारा था मौत के घाट, पुलिस को गुमराह करने के लिए लिखवाई थी झूठी रिपोर्ट, वजह सुनकर सब रह गए हैरान…

77

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में महिला की हत्या करने वाले आरोपी ससुर को पुलिस ने पकड़ लिया है और इस पूरे मामले का भी खुलासा किया है। दरअसल सुरतान डामोर निवासी ढकल बाड़ी ने 15 मार्च को थाने में पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई थी और बताया था कि कुछ लोग उसके घर के पास आए थे और उन्होंने उसकी बहू की हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही थी।

पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि ससुर ने ही अपनी बहू की हत्या की थी और इस पूरी वारदात को छुपाने के लिए गांव के लोगों के साथ मिलकर कोटवार के खिलाफ झूठी रिपोर्ट लिखाने की उसने साजिश की थी। पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर इस पूरी वारदात का भी खुलासा कर दिया है।

जब पुलिस ने ससुर से पूछताछ की तो उसने बताया की बहू मोबाइल पर किसी से बातें करती थी। इस बात को लेकर सास और ससुर को काफी गुस्सा आता था। इसी बात को लेकर सास और ससुर और बहू के बीच झगड़ा भी हुआ था। बहू ने ससुर पर पत्थर फेंककर मारा था। इसके बाद गुस्से में ससुर ने बहु पर इसी पत्थर से हमला कर उसको मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने बहु से कहा था कि मेरा बेटा मजदूरी करने गुजरात गया है और तू दूसरे आदमी से बात कर रही ।है। इसके बाद ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.