Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Supreme Court on Disability Pension: 'रोज 10 बीड़ी पीने से आया स्ट्रोक', पूर्व सैनिक की याचिका खारिज Punjabi Wedding Viral Video: क्या शादी में सच में उड़ाए 8 करोड़? जानिए नोटों की बारिश का सच Delhi Crime: 'पापा मुझे बचा लो...', बेटे की गुहार सुनकर दौड़े पिता को हमलावरों ने मारी गोली, मौत Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: चोटी विवाद पर शिवपाल का डिप्टी सीएम पर वार, बोले- पाप तो आपको भी लग... Vaishno Devi Ropeway Protest: कटरा में भारी बवाल, बाजार बंद और होटलों के बाहर लगे विरोध के पोस्टर India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ...

RSS-BJP पर विवादित बयान मामले में दिग्विजय सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी

20

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एमपी एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. मानहानि केस में सुनवाई करते हुए जज महेंद्र सैनी ने माना कि केस चलाने योग्य नही है, उन्होंने दिग्विजय सिंह को दोषमुक्त कर दिया. बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ता और एडवोकेट अवधेश सिंह भदौरिया ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि केस दायर किया था. दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था कि एक बात मत भूलिए, जितने भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए हैं, वह भाजपा, आरएसएस और बजरंग दल से पैसे ले रहे हैं.

वहीं ग्वालियर की एमपी एमएलए कोर्ट से दोषमुक्त होने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा, मुझे इतना मालूम है कि एक मामले में दोषमुक्त किया गया है, जिसमें आरएसएस ने मेरे खिलाफ मानहानि का दावा किया था. अभी 6 केस चल रहे थे अब 5 रह गए हैं. इसमें से एक केस बाबा रामदेव ने किया हुआ है.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये जितने भी मेरे खिलाफ केस हैं, इसलिए किए गए हैं क्योंकि मैं सच बोलता हूं तो लोगों को चुभता है. लेकिन अंत में सही बात सामने आती है. अब जैसे बाबा रामदेव को मैने 2011 में कहा था ये ठग हैं. अब तो सुप्रीम कोर्ट भी रामदेव को ठग कह रहा है. लोकसभा चुनाव लड़ने का सवाल पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम तो कांग्रेस के साधारण कार्यकर्ता हैं, जो आदेश होगा उसका पालन करेंगे. वहीं कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बीच गोविंद सिंह का नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात पर दिग्विजय सिंह ने कहा, उनके पुराने मित्र हैं, इसमें क्या बात है, हमसे भी कई लोग मिलते हैं.

नरोत्तम मिश्रा के लड़के के रिसॉर्ट पर सीजीएसटी की कार्रवाई को लेकर सवाल पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा के यहां छापा पड़ा और डेढ़ करोड़ मिले, ये तो बड़ी तौहीन की बात है, यहां से तो सैकड़ों करोड़ मिलने चाहिए थे.

इसके अलावा लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की लिस्ट पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे नहीं मालूम की उम्मीदवारों का ऐलान कब होगा. लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 29 सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित करने में हो रही देरी को लेकर उन्होंने कहा कि कोई पार्टी उम्मीदवारों का ऐलान धीरे-धीरे ही करती है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि अशोक सिंह के राज्यसभा जाने के बाद ग्वालियर से कोई मजबूत प्रत्याशी कांग्रेस से आएगा. बीजेपी और जेजेपी के गठबंधन पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हरियाणा में जो समझौता हुआ था, वह इतने दिन चल गया यही गनीमत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.