Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Agra Metro Accident: आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, जमीन धंसने से बियर शॉप पर गिरी क्र... Crime News: घोड़ा फार्म संचालक की हत्या से सनसनी, शरीर पर तेजधार हथियार के निशान, जांच में जुटी पुलि... Fraud Alert: पूर्व सैनिक से 1.38 करोड़ की डिजिटल ठगी, ठगों ने ऐसे रचा पूरा खेल, आप भी रहें सावधान Hisar Crime News: हिसार में पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, हथियार के साथ पकड़ी गई महिला Jhajjar News: झज्जर में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदा लगा कर दी जान; मचा कोहराम 2 साल पहले हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझी, हत्यारों ने ऐसे की थी पूरी साजिश...अब हुआ खुलासा Cyber Fraud: कंपनी का मालिक बनकर अकाउंटेंट से कराए लाखों रुपए ट्रांसफर, दो शातिर ठग गिरफ्तार Sunil Jaglan News: सुनील जागलान का 'सरपंच गाइडेंस सेंटर' ग्रामीण भारत में ला रहा बदलाव, जानें कैसे ब... Traffic Advisory: कल घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट, इन रास्तों पर रहेगी वाहनों की No Entr... Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द कम होंगे बिजली के दाम, सीएम ने दी मंजूरी

चुनाव के लिए हर बूथ पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टोली बनाएगी युवा कांग्रेस

20

भोपाल। मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बूथ प्रबंधन पर ताकत लगा रही है। इसकी जिम्मेदारी युवा कांग्रेस को दी गई है। युवा कांग्रेस द्वारा हर बूथ पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जा रही है। यह कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बेरोजगारी, भाजपा द्वारा संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं करने की बात और राहुल गांधी द्वारा हाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में किए गए वादों को आम लोगों तक पहुंचाएंगे।

युवा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले भी बूथ स्तर पर टीम बनाई थी। अब तय किया गया है कि बूथ स्तर की हर टीम में पांच-पांच कार्यकर्ता रहेंगे। इनमें एक या दो ऐसे होंगे जो इंटरनेट मीडिया के काम में दक्ष हैं। उनके पास बूथ के सभी मतदाताओं की सूची रहेगी। इस आधार पर वह उनके संपर्क करेंगे।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया ने बताया कि लगभग 15 दिन में प्रदेश के सभी 64 हजार 523 बूथों पर कार्यकर्ता तैनात हो जाएंगे। उनका मुख्य फोकर बूथ के युवाओं पर रहेगा। उन्हें भाजपा सरकार के तीन माह पूरे होने के बाद संकल्प पत्र की घोषणाओं को पूरा नहीं करने की जानकारी दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त लोकसभा चुनाव मतदान दिवस के दिन के लिए भी यह टीम तैयारी करेगी। यह टोली मतदाताओं से संपर्क करेगी। उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेगी। अधिक से अधिक लोग मतदान में भाग लें इसके लिए भी टीम मतदाताओं को प्रेरित करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.