Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद...

मध्य प्रदेश में पूर्व कांग्रेस विधायक, चिकित्सक और मुरैना कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल

67

 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को छिंदवाड़ा के पूर्व कांग्रेस विधायक और चिकित्सा प्रकोष्ठ के 80 पदाधिकारी और मुरैना कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

चौरई विधानसभा के पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष चंद चौरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा सहित 40 से अधिक कांग्रेस के जनप्रतिनिधिों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इसी तरह मुरैना कांग्रेस के सुबोध दुबे, देवेंद्र मूढोतिया, मुरैना जिला उपाध्यक्ष शोभा शिवहरे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डा. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं भोपाल जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.