Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

JNU का फर्स्ट पोस्टर देख भड़के लोग, क्या एक और फिल्म को लेकर होने वाला है बड़ा बवाल?

28

 पिछले कुछ समय से फिल्मों को लेकर लोगों की जागरुकता बढ़ी है. इस क्रम में फिल्मों को लेकर विरोध भी बढ़ा है. कई सारी फिल्में ऐसी हैं जो पिछले कुछ सालों में रिलीज हुई हैं जिन्हें लेकर लोगों का भारी विरोध देखने को मिला है. द केरल स्टोरी और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में इसका उदाहरण हैं. अब एक और फिल्म का फर्स्ट पोस्टर आया है जिसे देख लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ये एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी जो अप्रैल 2024 में रिलीज की जाएगी.

कैसा है पोस्टर?

फिल्म के पोस्टर की बात करें तो इसमें भगवा रंग में रंगे भारत देश का नक्शा दिखाया गया है. साथ ही पोस्टर में ये भी दिखाई दे रहा है कि उस नक्शे को एक हाथ ने पकड़कर रखा है और मरोड़ रहा है. पोस्टर अपने आप में स्ट्रॉन्ग है और बहुत कुछ बयां कर रहा है. मैप के अंदर लिखा है- क्या एक शैक्षिक संस्थान देश को तोड़ सकती है? वहीं फिल्म का नाम भी JNU रखा गया है जो देश की मशहूर यूनिवर्सिटी के नाम से मेल खाता है. हालांकि इस फिल्म का पूरा नाम जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी है. पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा था कि- शिक्षा की बंद दीवारी में लोगों को साजिश के तहत देश तोड़ने की शिक्षा दी गई. जब लेफ्ट और राइट आपस में टकराएंगे तो प्रभुत्व की लड़ाई कौन जीतेगा. महाकाल मूवीज लेकर आ रहा है JNU. 5th अप्रैल 2024 से सिनेमाघरों में.

क्या कह रहे हैं लोग?

फिल्म के इस पोस्टर पर लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- ये तो प्रेपोगेंडा मूवी है क्योंकि चुनाव आ रहे हैं न. एक दूसरे शख्स ने लिखा- इस मूवी को पूरी तरह से बैन होना चाहिए. एक अन्य शख्स ने लिखा- उर्वशी आपको इस नई फिल्म के लिए बधाई. बता दें कि इस फिल्म के पोस्टर पर लोगों के मिक्स्ड रिएक्शन आ रहे हैं. हांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी की बात करें तो इसका निर्देशन विनय शर्मा कर रहे हैं. फिल्म में रवि किशन, पीयूष मिश्रा, विजय राज, उर्वशी रौतेला और रश्मि देसाई लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.