Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...

नेचुरल तरीके से चाहिए पार्लर जैसा निखार, तो पपीते में इन चीजों मिलाकर बनाए फेस पैक

30

हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन पर नेचुरल ग्लो बरकरार रहे. अब इसके लोग बहुत कुछ करते हैं. कई तरह के नेचुरल तरीके अपनाते हैं. इन्हीं में से एक पपीता भी है. पपीता हमारी सेहत के साथ ही स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.

अगर आप बिना किसी केमिकल इंग्रीडिएंट के घर पर नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं. तो घर में मौजूद इन चीजों को पपीते के साथ मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं. जो आपको नेचुरल ग्लोइंग स्किन देने में मदद मिल सकती है.

पपीता और दूध

पपीता और दूध का फेस पैक ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इसे बनाने के लिए 2 स्लाइस पपीता, 3 बड़े चम्मच दूध और एक चम्मच शहद इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें. फिर इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाएं और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.

पपीता और नींबू

ऑयली स्किन वाले पपीते और नींबू का फेस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको आधा कप मैश किया हुआ पपीता लेना है और उसमें दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएं. इसे चेहरे पर 10 मिनट लगाकर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.

चंदन पाउडर

चंदन पाउडर आपकी पोर्स को कसने और सीबम प्रोडक्शन को भी नियंत्रित करने का काम करता है. ऐसे में आप 2 से 3 पपीते के स्लाइस, 1 चम्मच चंदन पाउडर और कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाकर फेस पैक चेहरे पर लगा सकते हैं. ये आपके चेहरे पर ग्लो लाने में मदद कर सकता है.

टमाटर और पपीता

पपीता में स्किन को ग्लोइंग बनाने वाले गुण मौजूद होते हैं, फाइन लाइन और डल स्किन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप पपीते के स्लाइस में टमाटर का रस मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं और इसे सूखने दें. ये स्किन पिगमेंटेशन से राहत दिलाने में भी मदद कर सकता है.

हल्दी और पपीता

पपीता और हल्दी दोनों में ही एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. जो स्किन को साफ करने और स्किन टोन सही रखने में मदद कर सकते हैं. आपको पपीते की 2 से 3 स्लाइस को मैश कर उसमें 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाना है और 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लेना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.