Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

पूर्व पीसीसी चीफ ने सिंधिया के खिलाफ ठोकी दावेदारी, CEC की बैठक से पहले पहुंचे दिल्ली

43

ग्वालियर : देश में होने वाले लोसकभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा और कांग्रेस लगातार चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है। भाजपा ने लगभग एक हफ्ते पहले अपने 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें मध्य प्रदेश के भी कई नेताओं के नाम थे। इनमे सबसे चर्चित नाम है केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का। भाजपा ने सिंधिया को गुना लोकसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस इस बात पर मंथन कर रहे है कि, सिंधिया के खिलाफ चुनावी मैदान में किसे उतारा जाए।

 इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने गुना सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए अपनी दावेदारी ठोकी है। अरुण यादव केंद्रीय मंत्री सिंधिया के खिलाफ गुना से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। अरुण यादव CEC की बैठक से पहले दिल्ली पहुंच गए है और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आज दिली में सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक होनी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि, इस बैठक के बाद कांग्रेस अपने और प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.