Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘स्वास्थ्य मंत्री को 10 बार लगाया फोन, लेकिन नहीं उठाया’, भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी के नेता पर साधा निशाना

23

भोपाल : कहते है पद और प्रतिष्ठा मिल जाने के बाद इंसान बदल जाता है और फिर हर किसी को नजरअंदाज करने लगता है। कई बार ये बातें झूटी लगती है, लेकिन कई बार इसके ऐसे उदाहरण सामने आते हैं, जिसे सुनने या देखने के बाद यकीं नहीं होता की सच में ऐसा भी होता है। ऐसा यही एक मामला में इस बार मध्य प्रदेश से सामने आया है। यहां पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री कुसुम सिंह महदेले के एक ट्वीट ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।

दरअसल, मध्य प्रदेश की पूर्व मंत्री कुसुम सिंह महदेले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि, राजेन्द्र शुक्ल मंत्री चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग कल दिनांक 8-3-24 से लेकर आज तक कम से क्रम 10 बार फोन लगाया। लेकिन आपने या आपके सेकेट्री ने एक बार भी फोन नहीं उठाया। मंत्री बनने के बाद क्या आपका ऐसा व्यवहार होना चाहिए। अगर मैंने कुछ गलत कहा हो तो माफ़ी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.