Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश भर में चर्चा का विषय बनी पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी: पत्तल उछालने से लेकर हाईटेंशन ट... देश भर में मनाया जा रहा है संविधान दिवस: पीएम मोदी ने विशेष लेख लिखकर संविधान की महत्ता, सामाजिक न्य... 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के 18 साल पूरे: सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह देविका रोटावन ने याद किया उस खौ... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इस साल घाटी में लोकल युवाओं की आतंकी स... बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका: समय से पूर्व रिहाई का आदेश रद्द, ए... मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा...

टिकट फाइनल होने से पहले ही MP कांग्रेस में भगदड़.. सीनियर लीडर समेत इन 3 नेताओं ने थामा भगवा दल का दामन, मिली सदस्यता..

57

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले लगातार कांग्रेस में दलबदल का दौर देखा जा रहा हैं। बताया जा रहा है आज पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी भाजपा की सदयस्ता लेंगे। लेकिन इससे पहले तीन बड़े नेताओं का कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता ले ली हैं। इनमें सागर से कांग्रेस के सीनियर नेता अरुणोदय चौबे, गुन्नौर से पूर्व विधायक शिवदयाल बागरी और अलीराजपुर जिला उपाध्यक्ष कमरू भाई ने बीजेपी ज्वाइन कर ली हैं। तीनों ही नेताओं को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और वीडी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई हैं।

गौरतलब हैं कि दो दिन पहले 5 बड़े नेताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया और सतपाल पलिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.