Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2... Jalandhar News Today: पार्क खेलने गया 14 साल का अर्जुन 3 दिन बाद मिला; भार्गव कैंप पुलिस जांच में जु...

सगाई के दिन हुई थी छह लाख रुपये की चोरी, नौकरानी गिरफ्तार

28

भोपाल। राजधानी के रातीबड़ थाना इलाके में पिछले दिनों सूरज नगर में हुई छह लाख रुपये की सोने की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। परिवार में सगाई कार्यक्रम के दिन हुई इस वारदात को घर में काम करने वाली नौकरानी ने अंजाम दिया था। पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है।

यह है मामला

रातीबड़ थाना पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी को सूरज नगर, ग्राम सेवनिया गौंड निवासी 20 वर्षीय लवलेश बड़गैया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि उसके घर पर बहन की सगाई का कार्यक्रम था। इसके लिए घर में स्वर्ण आभूषण रखे हुए थे। उनमें से सोने के छह कंगन, एक जोड़ी टाप्स, सोने की चेन सहित करीब छह लाख कीमत के जेवर चोरी चले गए। इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर लवलेश के घर में काम करने वाली नौकरानी रानी शर्मा से पूछताछ की। पहले उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकि सख्ती से पड़ताल करने पर वह टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने विनायक परिसर, सिकंदराबाद रोड निवासी 38 वर्षीय रानी पत्नी प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर उससे चोरी के जेवरात बरामद कर लिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.