Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से क्लैश पर अजय देवगन ने बहुत बड़ी बात कह दी

31

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’, जो पिछले पांच सालों से रिलीज के लिए अटकी पड़ी थी, अब वो अगले महीने ईद के मौके पर आने जा रही है. उसी मौके पर अक्षय कुमार भी टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर एक फिल्म लेकर आ रहे हैं. नाम है- ‘बड़े मियां छोटे मियां’. यानी बॉक्स ऑफिस पर अक्षय vs अजय देखने को मिलने वाला है. लंबे समय से इस क्लैश की चर्चा हो रही है. अब खुद अजय ने इस क्लैश पर बात की है.

दरअसल, 7 मार्च को ‘मैदान’ का ट्रेलर सामने आया है. मुंबई में ट्रेलर लॉन्च के लिए एक इवेंट रखा गया. उसी इवेंट में अजय ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के साथ क्लैश पर बात की है. अजय ने कहा, “सबसे पहले मैं इसे क्लैश नहीं कहूंगा. अगर आप इसे क्लैश कह रहे हैं तो आपकी भाषा में मैं नहीं चाहूंगा कि दो फिल्में एक साथ रिलीज ना हों. हालांकि, कुछ दायित्व हैं, जिसकी वजह से फिल्म रिलीज होनी है.”

क्लैश को किस तरह देखते हैं अजय देवगन?

आगे उन्होंने कहा, “दोनों ही फिल्में अलग जॉनर की हैं. हम सब एक परिवार की तरह हैं, हमलोग सब दोस्त हैं. इसलिए हम इसे क्लैश की तरह नहीं देख रहे हैं. हम इसे इस तरह देख रहे हैं कि अच्छा बड़ा वीकेंड है और बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में अच्छा परफॉर्म करेंगी.”

बहरहाल, ‘मैदान’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें पूर्व भारतीय फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की कहानी दिखाई जानी वाली है. इस फिल्म में साल 1952-62 के उस पीरियड का जिक्र है, जिसे भारतीय फुटबॉल को गोल्डन एरा कहा जाता है. इस फिल्म में अजय के साथ साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस प्रियामणि भी हैं, जो इससे पहले शाहरुख खान की जवान में दिखी थीं. वहीं अगर बात ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की करें तो इस पिक्चर में अक्षय-टाइगर के साथ मानुषी छिल्लर भी हैं. ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसके जरिए पहली बार अक्षय-टाइगर पहली बार साथ दिखेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.