Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व CM भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका नहीं: पाटन चुनाव याचिका पर HC के आदेश में दखल से इ... छत्तीसगढ़ MBBS-BDS प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि और आवेदन शुल्क जालंधर में 700 पेटी अवैध शराब मिलने पर सियासी बवाल! BJP ने एक्साइज कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष... जालंधर के एपीजे कॉलेज में MUN कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, छात्रों और वेटरों के बीच चले लात-घूंसे लुधियाना में कलयुगी पिता की करतूत: 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया ग... गुरदासपुर में विवाद! हड़ताल खत्म होते ही गांवों में कूड़ा फेंकने पहुंची गाड़ियां, ग्रामीणों ने रोका ... स्वतंत्रता दिवस को लेकर जालंधर में हाई अलर्ट: नाकों पर वाहनों व पहचान पत्रों की गहन जांच, महिला पुलि... सोना-चांदी खरीदने से पहले जानें नए रेट्स: जालंधर में चांदी ₹2.34 लाख पार, जानें 10 ग्राम सोने की कीम... लुधियाना में बदमाशों का दुस्साहस! घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा कार में लगाई आग, CCTV में क... चंडीगढ़ में पंजाब कर्मचारियों और पेंशनर्स की विशाल महारैली, सामूहिक अवकाश से सरकारी दफ्तरों में कामक...

बूढ़ी मां के बाल नोंचे, मारा-पीटा और लाठी बरसाई…कलयुगी बेटे की करतूत का Video वायरल

61

यूपी के कौशाम्बी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही बूढ़ी मां को बेरहमी से पीटा वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने कपड़े शौच से गंदे कर दिए थे. बेटे ने बूढ़ी मां के बाल नोंचे, उन्हें लात-घूंसों से पीटा. यहां तक कि जहां मन किया वहीं मां के शरीर पर डंडे बरसाए.

बेटे की इस हरकत को पड़ोस के ही किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली यह घटना चरवा थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव की है. यहां की रहने वाली 80 वर्षीय चन्द्रा सिंह अपने पति राम लखन सिंह और बेटे सोनू सिंह ठाकुर के साथ रहती हैं.

बुजुर्ग चन्द्रा सिह इन दिनों दिमागी रूप से बीमार हैं. उनकी देख भाल बेटा सोनू सिंह करता है. बताया जा रहा है कि बीमारी के चलते बढ़ी मां अक्सर कपड़ो में ही शौच कर दिया करती थीं. इसी बात से नाराज बेटे सोनू सिंह ने अपनी बूढ़ी मां को अर्द्ध नग्न हालत में डंडे और लात-घुसों से जमकर पीटा. बुजुर्ग मां की चीख-पुकार सुनकर किसी ने बाहर से इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया. जो बड़ी तेजी से वायरल हुआ है.

आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

वायरल वीडियो के मामले में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच के लिए थानाध्यक्ष चरवा को मौके पर भेजा गया. उन्हें मामले में विस्तृत जांच कर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. मामले में जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके तहत आगामी कार्रवाई की जाएगी. उधर, चरवा थाना प्रभारी बलराम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मां की पिटाई करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ मामला दर्ज किया करके आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.