Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया अनूठा प्रदर्शन

78

लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने से मोदी और शाह के खिलाफ बीजेपी में तो आवाज उठ ही रही थी। अब इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नाट्य रूपांतरण का आयोजन कर बीजेपी पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने डमी भाजपा नेता बन और भाजपा का दुपट्टा डालकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुखोटा लगाकर शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री  बनाने ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पद से हटाकर इंदौर के सांसद जो सबसे अधिक मतों से जितने वाले सांसद शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनाने की मांग की है।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि भाजपा के भीतर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आवाज उठ रही है। लेकिन सभी भाजपा नेता डरे हुए हैं ओर खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं। जिनकी आवाज बनकर इंदौर शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को यह अनोखा प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि आज देश की जनता ने मोदी और शाह को नकार दिया है। कांग्रेस के डमी बने भाजपा नेताओं ने नारे लगाए और कहा कि शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री और इंदौर से सबसे ज्यादा वोट से जितने वाले शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनाया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.