Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आगरा मेट्रो की हुई शुरुआत, जानें कितना होगा किराया और कितने होंगें स्टेशन?

30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो के पहले चरण का शुभारंभ कर दिया है. पीएम मोदी ने कोलकाता से वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई. आगरा मेट्रो अपने तय समय से 9 महीने पहले ही पटरी पर दौड़ने लगी है. 7 दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने आगरा मेट्रो का शिलान्यास किया था. इस मेट्रो लाइन को 32 महीने में तैयार किया जाना था, लेकिन यह 23 महीने में ही बनकर तैयार हो गया. इस मौके पर ताज महल मेट्रो स्टेशन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मेट्रो के पहले कॉरिडोर में छह स्टेशन हैं, जिसमें तीन एलिवेटेड और तीन अंडरग्राउंड स्टेशन हैं. पहले फेस में ट्रेन ताज पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक चलेगी, जिसकी दूरी करीब 6 किमी है. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक और राजनैतिक लोग तथा स्कूली बच्चे शामिल हुए. सभी छह मेट्रो स्टेशनों पर सजावट भी की गई थी.

ताजमहल, आगरा फोर्ट और मनकामेश्वर में ठहराव

मेट्रो के पहले कॉरिडोर की शुरूआत आज हो गई. आम लोग 7 मार्च से मेट्रो से सफर का आनंद उठा सकते हैं. इस दौरान लोग ताजमहल, आगरा फोर्ट, मनकामेश्वर महादेव मंदिर, जामा मस्जिद, जाने के लिए मेट्रो की सवारी कर सकेंगे. स्टेशनों के नाम ताजमहल ईस्ट, कैप्टन शुभम गुप्ता, फतेहाबाद रोड़, ताजमहल और मनकामेश्वर होंगे. मेट्रो के चलने का समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक होगा. मेट्रो स्टेशनों को बृज की थीम के अनुसार पेंटिग्स से सजाया गया है, जिसमें भारतीय संस्कृति, उत्सव और स्थानीय मंदिरों की झलक होगी.

कितना होगा किराया?

आगरा मेट्रो में 1 किलोमीटर के सफर के लिए आपको 10 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि 1 से 2 किलोमीटर तक के सफर के लिए 15 रुपये और दो से छह किलोमीटर तक के लिए 20 रुपये चार्ज किए जाएंगे. यात्रियों को मेट्रो स्टेशनों पर केवल 20 मिनट तक ठहरने की ही अनुमति होगी. आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के दोनों कॉरिडोर की लंबाई लगभग 29.4 किलोमीटर है. पहला कॉरिडोर ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा तक लगभग 13.7 किमी होगा जिसकी शुरुआत हो चुकी है. इसमें कुल 6 मेट्रो स्टेशन हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.