Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

गोल्ड की तस्करी करते ब्यूटीशियन गिरफ्तार, करीब 20 लाख का गोल्ड किया जब्त, ऐसा हुआ मामले का खुलासा

43

इंदौर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी शातिर बदमाश किसी ना किसी तरीके से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। इन बदमाशों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते नजर आ जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर से सामने आया है जहां एक महिला गोल्ड की तस्करी करते पकड़ी गई। दिल्ली की रहने वाली ब्यूटीशियन ने अपने कपड़ों में गोल्ड की परत बनाकर छुपा कर लाई थी। जिसके बाद कस्टम विभाग ने महिला से करीब 20 लाख का गोल्ड जब्त किया।

बता दें कि इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह करीब पांच बजे शारजाह से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान एएक्सबी 256 से महिला एक  यात्री उतरी थी। कस्टम को मुखबिरों से सूचना मिली थी। महिला सोने की तस्करी कर रही है। जिसके बाद CBIC ने आरोपी महिला की पहचान कर उसकी तलाशी ली गई। जिसमें आरोपी महिला से 368.5 ग्राम सोना जब्त किया गया। जिसकी कीमत करीब 20 लाख बताई गई।

मामले में आरोपी महिला ने पूछताछ  में बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और ब्यूटीशियन का काम करती है। इंदौर में शादी समारोह में काम करने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई। फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि यह महिला इतना सोना लेकर कहां जा रही थी और इसके पास ये सोना कहां से आया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.