Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शॉर्ट सर्किट की वजह से गैस सिलेंडर में लगी आग, 3 बच्चियों समेत 5 की मौत, 4 घायल

38

राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र काकोरी कस्बे में रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से दो सिलेंडरों में विस्फोट हो गया जिसमें तीन बच्चियों और एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि चार लोग गंभीर लोग से घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगते ही सिलेंडर में धमाका हुआ। हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

इसमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हाता हजरत साहब निवासी मुशीर अली (50) जरदोजी का काम करते हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उनके मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनट बाद सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। जब तक मकान के भीतर के लोग बाहर निकल पाते तब तक आग पूरे मकान में फैल गई। उन्होंने बताया कि आग में परिवार के नौ लोग जल गए।

अधिकारी के अनुसार इन लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां मुशीर (50 वर्ष), उनकी पत्नी हुस्ना बानो (45), उनकी भतीजी राइया (5) और भांजियों हिबा (2) तथा हुमा (3) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि घायल हुए चार अन्य लोगों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है जहां इनकी हालत गंभीर बतायी जाती है। इनमें इशा (17), लकाब (21), अमजद (34) और अनम (18) हैं। स्थानीय पुलिस बल व दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.