Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात... अचानक टैंकर में लगी भीषण आग, जोरदार धमाके (Blast) से दहला इलाका, एक शख्स गंभीर रूप से झुलसा Haryana Drug Crisis: हरियाणा में नशा तस्करी के मामलों में 81% का उछाल, महज 45 दिनों में 29 केस दर्ज;... Anil Vij Accident: हरियाणा के मंत्री अनिल विज के दोनों पैर फ्रैक्चर, बजट सत्र में शामिल होने पर सस्प... हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: सीवरेज और एसटीपी सिस्टम में बदलाव, ठेकेदारों को मिली संचालन और रखरखाव क...

पवन सिंह के बाद अब बाराबंकी के सांसद उपेंद्र रावत ने लौटाया बीजेपी का टिकट, बताई ये वजह

47

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह के बाद अब यूपी में बाराबंकी से बीजेपी उम्मीदवार उपेंद्र सिंह रावत ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. चुनाव नहीं लड़ने की जानकारी रावत ने खुद दी है. शनिवार को जारी बीजेपी की पहली लिस्ट में पार्टी ने बाराबंकी से उम्मीदवार घोषित किया था. रावत मौजूदा वक्त में वहीं से सांसद भी हैं.

रावत ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा, ‘मेरा एक एडिटेड वीडियो वायरल किया जा रहा है जो डीपफेक AI तकनीक द्वारा जनरेटेड है, जिसकी FIR मैंने दर्ज करा दी है, इसके संदर्भ में मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से निवेदन किया है कि इसकी जांच करवाई जाए. जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा.

टिकट ऐलान के कुछ घंटे बाद वायरल हुआ वीडियो

दरअसल, बीजेपी की ओर से उम्मीदवार घोषित किए जाने के कुछ घंटे के भीतर ही उपेंद्र सिंह रावत का कथित अश्लील वीडियो वायरल होने लगा था. सांसद ने वीडियो को फर्जी बताया है. सांसद का कहना है कि डीफफेक के जरिए उनका वीडियो बनाया गया है.

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर उपेंद्र सिंह रावत के निजी सचिव ने रविवार को कोतवाली थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है. पुलिस दर्ज शिकायत में कहा गया है कि किसी ने सांसद की छवि को खराब करने के लिए वीडियो को एडिट किया और उसे वायरल कर दिया है.

सांसद ने बताया साजिश

वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सांसद ने कहा था कि यह सोचने की बात है कि जैसे बीजेपी की ओर से टिकट का ऐलान होता है उसके बाद कुछ वीडियो वायरल कर दिया जाता है. साफ तौर पर यह यह मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश है. कुछ असमाजिक तत्व मेरी और मेरी पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं.

बीजेपी को अब नए उम्मीदवार की तलाश

उपेंद्र सिंह रावत की ओर से चुनाव लड़ने से मना करने के बाद बीजेपी को अब बाराबंकी सीट पर नए उम्मीदवार का ऐलान करना होगा. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी हाई कमान अब बाराबंकी सीट के लिए नए उम्मीदवार की तलाश में भी जुट गई है. इस संबंध में स्थानीय नेताओं से भी बातचीत शुरू हो गई है. यूपी में 2019 के लोकसभा चुनाव में उपेंद्र को उम्मीदवार बनाया था. वहीं, समाजवादी पार्टी ने राम सागर रावत को प्रत्याशी घोषित किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.