Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

इंदौर में ज्योतिष वास्तु महासम्मेलन सात और आठ अक्टूबर को

72

इंदौर। मां भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु कर्मकांड शोध संस्थान एवं मां भुवनेश्वरी इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में सात व आठ अक्टूबर को चौथा वेदांग ज्योतिष महोत्सव का आयोजन नरसिंह वाटिका में होगा। आयोजन में देश-विदेश से ज्योतिष वास्तु, हस्त रेखा, यंत्र-मंत्र-तंत्र, रत्न, रेकी हीलर एवं कर्मकांड के महिला विद्वानों सहित करीब 250 विद्वान सम्मलित होंगे, जो अपने-अपने शोध पत्रों का वाचन करेंगे। इस मौके पर आगंतुकों को नि:शुल्क परामर्श भी देंगे।

आयोजन समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ज्योतिषाचार्य एमके जैन ने बताया कि इस आयोजन सात-आठ अक्टूबर को वैदिक ब्राम्हणों द्वारा तर्पण किया जाएगा। साथ ही 108 निःसहाय वरिष्ठ महिलाओं को साड़ियों का वितरण मां भुवनेश्वरी संस्थान द्वारा होगा।
महासम्मेलन में दिल्ली से पं. शुभेष सरमन, केके स्वामी, कपिल महाराज, जाय बेनर्जी, अहमदाबाद से मीता जानी, महेन्द्र पाण्ड्या, भोपाल से डा. हेमचन्द्र पाण्डेय, केआर उपाध्याय, गौतम गुरुजी, पं. राजेश दुबे, डा. विद्या भूषण सिंह, मुंबई से पं. विनोद शास्त्री, डा. हिना ओझा आएंगे। वहीं राजस्थान से डॉ. राघव भट्ट, डा. एके शर्मा, आचार्य जगदीश, प्रकाश, पं. रमेश भोजराज द्विवेदी, बेंगलुरु से दीपिका जैनी, मनीष रावत, कोलकाता- संतोष लोहिया भी शोध पत्र पड़ेंगे। ज्योतिष – वास्तु विद्वानों का सार्वजनिक अभिनंदन भी होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.