Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

अलीराजपुर में हुई दुष्कर्म की घटना के बाद गरमाई राजनीति ,कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए ये गंभीर आरोप….

28

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के बीच अलीराजपुर के जोबट में हुई दुष्कर्म की घटना से राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने संयुक्त पत्रकारवार्ता कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाएं है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, लोकसभा प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जोबट में 11 साल की बच्ची के साथ बीजेपी प्रत्याशी सुनीता नागर के भतीजे ने दुष्कर्म किया है। किशोरी एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। उसी वक्त जब बच्ची खुले में शौच करने गई तब उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया।

मुकेश नायक ने कहा कि पीएम मोदी कह रहे हैं हमने करोड़ों शौचालय बनाए हैं,लेकिन कृषि मंत्री के क्षेत्र में खुले में शौच करने गई बच्ची के साथ दुष्कर्म हो गया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश क्राइम में नंबर 1 बना हुआ है। कानून व्यवस्था सत्ता और सत्ता से जुड़े लोगों के लिए विशेषाधिकार बन गए हैं। ये घटना बिलकुल दिल्ली के निर्भया कांड की तरह है।

कुणाल चौधरी ने कहा कि जोबट में इतनी बड़ी घटना हुई है जिसने घटना को अंजाम दिया है उसके घर पर बुलडोजर कब चलेगा और भारतीय जनता पार्टी आरोपी परिवार से अपना नाता कब तोड़ेगी यह उन्हें जवाब देना चाहिए। ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि मौजूदा स्तिथि में बीजेपी आधी हो रही है। 2 चरणों के मतदान के बाद बीजेपी हड़बड़ा गई है। पीएम मोदी ने 29 सीटों का टारगेट दिया था। लेकिन 2 चरणों में आधी सीटों भी बीजेपी नही बचा पा रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.