Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

अमेठी में स्मृति ईरानी ने भरा नामांकन, CM मोहन यादव बोले- आज मैं जनसैलाब का साक्षी बना

57

अमेठी लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से लगातार तीसरी बार उम्मीदवार बनाई गईं सांसद स्मृति ईरानी ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. मोहन यादव ने कहा कि आज अमेठी में नया इतिहास बना है. जिस तरह से जनसैलाब आया है और मैं इसका साक्षी बना हूं. हमारी बहन जबरदस्त प्रत्याशी हैं. अब देखना है कि कांग्रेस किसे जबरदस्ती प्रत्याशी बनाकर लाती है.

नामांकन के बाद स्मृति ईरानी ने कहा कि सेवा के नए संकल्प के साथ, प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित, भाजपा की प्रत्याशी के नाते अमेठी की सेवा में आज मैंने अपना नामांकन भरा है. यह वो क्षेत्र है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने जयघोष किया था कि हम क्षेत्र में बदलाव की दृष्टि से अपना प्रत्याशी दे रहे हैं. मैं प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने पुन: मुझे अमेठी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया. पिछले 5 सालों में पीएम आवास योजना के तहत अमेठी में 1,14,000 मकान बने. 1.5 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन मिला और 4 लाख से ज्यादा किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि मिली.

नामांकन से पहले स्मृति ने अमेठी के अपने नए घर में पूजा की. इसके बाद वो बीजेपी ऑफिस गईं और कलेक्टर ऑफिस तक रोड शो किया. इसके बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया. भाजपा ने रोड़ शो के बाहने शक्ति प्रदर्शन किया.

स्मृति ईरानी ने किए रामलला के दर्शन

नामांकन से एक दिन पहले स्मृति ईरानी ने रविवार को अयोध्या में रामलला की पूजा-अर्चना की और राष्ट्र की प्रगति की कामना की. उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन किया और अमेठी के निवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की. यहां स्मृति ईरानी ने कहा कि आज मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मेरा जन्म ऐसे युग में हुआ, जिसमें हमारे रामलला को एक भव्य समारोह के माध्यम से एक तंबू से भव्य मंदिर में स्थापित किया गया.

2019 में हार गए थे राहुल गांधी

बता दें कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में ईरानी को एक बार फिर अमेठी सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को करीब 55000 वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया था. दूसरी तरफ कांग्रेस की बात करें तो उसने अभी तक अमेठी से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. अमेठी में पांचवें चरण के लिए 20 मई को मतदान होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.