Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

18 मार्च को भगोरिया के साथ झाबुआ में शुरू होगा चुनाव प्रचार, चप्पे-चप्पे पर रहेगी धूम

36

झाबुआ। चुनाव आयोग कभी भी लोकसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है। रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट पर चाहे जब चुनाव हो लेकिन 18 मार्च को भगोरिया के साथ ही दोनों प्रमुख दलों का चुनाव प्रचार आरंभ होना तय है। वजह साफ है कि सात दिन तक चप्पे-चप्पे पर भगोरिया मेले लगेंगे जिनमें शत-प्रतिशत ग्रामीणों की सहभागिता रहेगी। इस अवसर का राजनेता भरपूर लाभ लेते हुए मेलों में पहुंचेंगे।

भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अब कांग्रेस की बारी है। आमतौर पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित करने के लिए पार्टियों को काफी पैसा व ऊर्जा खर्च करना पड़ती है। इसके बावजूद भीड़ की दृष्टि से आयोजन सफल नही हो पाता। भगोरिया मेले में ग्रामीण अपने मन से उपस्थित होते हैं। राजनीतिक लोगों को सिर्फ उनके बीच पहुंचना होता है।

हर बार तारणहार

आमतौर पर लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में हो रहे हैं। इसके पूर्व मार्च में भगोरिया हाट व होली का आगमन हो जाता है। लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान भगोरिया मेलों में हर बार आरंभ हो जाता है। खुद प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ उनमें पहुंचने लगते हैं। प्रत्याशियों के लिए हर बार की तरह भगोरिया मेले इस बार भी तारणहार बनेंगे।

ऐसे बिखरेगी सियासत

कांग्रेस-भाजपा के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ हर भगोरिया मेले में पहुंचेंगे। तड़वी, सरपंच व प्रमुख स्थानीय नेताओं को साफे बंधवाए जाएंगे। फिर ढोल समूह के साथ मेलों में गैर निकाली जाएगी। अधिक से अधिक ढोल गैर में शामिल करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया जाता है। प्रत्याशी या संभावित प्रत्याशी हर बड़े मेले में जाकर ग्रामीणों से रूबरू होते हैं। वे एक दिन में दो या तीन मेलों में पहुंचते हैं।

अनुभव व नया चेहरा

इस बार लोकसभा चुनाव मुख्य रूप से अनुभव व नए चेहरे के बीच होने की संभावना जताई जा रही है। आलीराजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान पहली बार चुनाव लडेगी। उन्हें उम्मीदवार बनाते हुए भाजपा ने सभी को चौंका दिया है। अब कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा होना है। वैसे कांग्रेस में यह तय माना जा रहा है कि पुराने चेहरे पर ही वह दांव खेलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.