Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सर्दियों में लें तीखे और मसालेदार 'झोल मोमोज' का मजा: स्वाद के साथ सेहत से भी भरपूर है यह अनोखी रेसि... संसद के मानसून सत्र के करीब 100 दिन बाद चार दिवसीय विशेष बैठक का ऐलान: 30 नवंबर से शुरू होगी कार्यवा... संजय राउत ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना: कहा— वे एक सक्षम नेता हैं और उनके बिना यूपी की... खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कहा— भारत में घटिया प्रोडक्... उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी: बीजेपी ने सामाजिक समीकरण साधने के लिए तेज किया संपर्क अभ... उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा में बढ़ी आजम खान की सक्रियता: घोषणापत्र विमोचन के बाद अखिलेश यादव खुद... बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला: आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' और इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' ह... चंडीगढ़ और पंचकूला में दिखा संविधान दिवस का राजनीतिक प्रभाव: विधानसभा में विशेष सत्र और सड़कों पर का... समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रमेश बिंद की गाड़ी पर हुआ जानलेवा हमला: बेटे का इलाज कराकर अस्पताल से... नोएडा में शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक शोषण और लाखों की ठगी: वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सन...

शराब के नशे में इकलौते पुत्र ने पिता पर चलाई कुल्हाड़ी, मौत

44

सिवनी। जिले के धूमा थाना क्षेत्र के खमरिया में इकलौते पुत्र द्वारा अपने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने सोमवार को हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।जिस समय पुत्र ने घटना को अंजाम दिया उस समय घर पर कोई नहीं था। वहीं हत्यारा पुत्र शराब के नशे में था।

नशे की हालत में आए दिन पिता-पुत्र में विवाद होता था

धूमा थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश उइके ने बताया है कि इकलौते पुत्र गोविंद को पिता हरिप्रसाद अरेवा (55) ने शराब पीने से रोका था।यह बात पुत्र को नागवार गुजरी।इसी बात को लेकर शराब के नशे में विवाद शुरू हो गया।इसके बाद वह दोपहर के समय घर पर सो रहा था।घर के सदस्य खेत पर गए थे।उसी समय आरोपित गोविंद ने कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया, जिससे पिता की मौत हो गई।आसपास के ग्रामीण मौके घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ स्वजनों व अन्य ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।

आए दिन होता था विवाद

पुलिस के अनुसार आरोपित शादीशुदा है।दो माह पूर्व उसकी पत्नी भी मायके चली गई है।नशे की हालत में आए दिन पिता-पुत्र में विवाद होता था।इधर ग्रामीणों की माने तो मृतक हरिप्रसाद का आरोपित गोविंद इकलौता पुत्र है।उसके जन्म पर जमकर खुशियां मनाई गई थी।इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। थाना प्रभारी ने बताया है कि आरोपित से हत्या करने के लिए उपयोग में लाई गई कुल्हाड़ी जब्त की गई है।साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे है।आज शाम तक आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा।न्यायालय से आदेश मिलने पर उसे जेल भेज दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.