Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

शराब के नशे में इकलौते पुत्र ने पिता पर चलाई कुल्हाड़ी, मौत

36

सिवनी। जिले के धूमा थाना क्षेत्र के खमरिया में इकलौते पुत्र द्वारा अपने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है।पुलिस ने सोमवार को हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।जिस समय पुत्र ने घटना को अंजाम दिया उस समय घर पर कोई नहीं था। वहीं हत्यारा पुत्र शराब के नशे में था।

नशे की हालत में आए दिन पिता-पुत्र में विवाद होता था

धूमा थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश उइके ने बताया है कि इकलौते पुत्र गोविंद को पिता हरिप्रसाद अरेवा (55) ने शराब पीने से रोका था।यह बात पुत्र को नागवार गुजरी।इसी बात को लेकर शराब के नशे में विवाद शुरू हो गया।इसके बाद वह दोपहर के समय घर पर सो रहा था।घर के सदस्य खेत पर गए थे।उसी समय आरोपित गोविंद ने कुल्हाड़ी से पिता पर हमला कर दिया, जिससे पिता की मौत हो गई।आसपास के ग्रामीण मौके घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ स्वजनों व अन्य ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।

आए दिन होता था विवाद

पुलिस के अनुसार आरोपित शादीशुदा है।दो माह पूर्व उसकी पत्नी भी मायके चली गई है।नशे की हालत में आए दिन पिता-पुत्र में विवाद होता था।इधर ग्रामीणों की माने तो मृतक हरिप्रसाद का आरोपित गोविंद इकलौता पुत्र है।उसके जन्म पर जमकर खुशियां मनाई गई थी।इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। थाना प्रभारी ने बताया है कि आरोपित से हत्या करने के लिए उपयोग में लाई गई कुल्हाड़ी जब्त की गई है।साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे है।आज शाम तक आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा।न्यायालय से आदेश मिलने पर उसे जेल भेज दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.