Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्य प्रदेश में एंट्री , टाइट रहेगी सिक्योरिटी ,जानिए क्या है पूरा रूट मैप…

22

मुरैना। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी। आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यात्रा राजस्थान के धौलपुर से होते हुए मुरैना जिले में प्रवेश करेगी , बताया जा रहा है कि 2:00 बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरैना पहुंचेगी। यहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस दौरान मुरैना में राहुल गांधी रोड शो करेंगे इसके बाद यात्रा ग्वालियर के लिए निकल जाएगी।

ग्वालियर में राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले रोड शो करेंगे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए दिल्ली से टीम ग्वालियर पहुंच गई है। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान और निजी सुरक्षा गार्ड मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

राहुल गांधी ग्वालियर के सिरोल के खुले मैदान में कैंप में रहेंगे। यहां पर उनकी सुरक्षा के लिए आठ निगरानी टावर स्थापित किए गए हैं। इन टावरों पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। राहुल गांधी ग्वालियर में हजीरा में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सिरोल स्थित विश्राम स्थल पहुंचेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.