Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी पर कॉलेज में फर्जीवाड़ा करने के लगे आरोप, पुलिस में पहुंची कई शिकायतें

43

इंदौर: लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशियों पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी डॉ अक्षय कांति बम पर कॉलेज की आड़ में फर्जीवाड़ा करने आरोप लगाया है। अक्षय बम के खिलाफ आवेदन देने आए कार्यकर्ताओं ने बम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा नेता राजेश शिरोडकर ने शिकायत करते हुए बताया कि अक्षय कांति बम ने अपने कॉलेज इंदौर इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की आड़ में बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। बम ने अपने लॉ कॉलेज में मृत और काम छोड़ चुके फैकल्टी और प्रोफेसर के नाम से वेतन, टैक्स संबंधी फर्जीवाड़ा और आर्थिक अनियमितता की है। शिरोडकर ने आरोप लगाया कि अक्षय बम ने फर्जीवाड़ा कर कॉलेज की ऑटोनॉमस मान्यता हासिल की है। भाजपा नेता राजेश शिरोडकर ने मांग की है कि इंदौर इंस्टीट्यूट आफ लॉ की मान्यता रद्द कर अक्षय बम के खिलाफ धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़ा की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.