Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मेकर्स से नाराज हैं शिव ठाकरे? झलक के ग्रैंड फिनाले से पहले उठाया ये कदम

61

सोनी टीवी का सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. डांस के इस आखिरी मुकाबले में टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा, मनीषा रानी, डांसर अद्रिजा सिन्हा और सिंगर श्रीराम चंद्रा आपस में टकराते हुए नजर आएंगे. शो के टॉप 5 में पहुंचे इन कंटेस्टेंट में से कोई एक ‘झलक दिखला जा’ के सीजन 11 का विनर बनेगा. ग्रैंड फिनाले के इस खास मौके पर सभी एक्स-कंटेस्टेंट को मेकर्स ने ‘झलक दिखला जा’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. लेकिन इस फिनाले को लेकर शिव ठाकरे के फैंस के लिए एक बुरी खबर है.

‘झलक दिखला जा सीजन 11’ के सेमी फाइनल राउंड में ही फिनाले की रेस से बाहर होने के बाद, अब शिव ठाकरे न तो इस शो के ग्रैंड फिनाले में शिरकत करेंगे और न ही कोई परफॉर्मेंस देंगे. दरअसल ‘झलक’ के मंच पर कई बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के बाद शिव ठाकरे को उम्मीद थी कि उन्हें टॉप 5 फाइनलिस्ट में जरूर शामिल किया जाएगा. लेकिन फिनाले से एक हफ्ते पहले उन्हें कम वोटों का कारण देते हुए शो से बाहर कर दिया गया. सूत्रों की मानें तो चैनल के इस फैसले से शिव बिल्कुल भी खुश नहीं थे. और यही वजह है कि उन्होंने फिनाले से दूरी बनाए रखने का फैसला लिया है.

यहां देखें झलक के फिनाले की झलक

फैंस के साथ-साथ शिव भी हैं नाराज

दरअसल कम वोट्स का कारण देते हुए शिव ठाकरे को ‘झलक दिखला जा‘ के ग्रैंड फिनाले से पहले बाहर कर दिया गया था. लेकिन शिव के फैंस शो के जज मलाइका अरोड़ा, अरशद वारसी और फराह खान के इस फैसले से सहमत नहीं हैं. उनका कहना है कि शिव को अद्रिजा, शोएब जैसे कंटेस्टेंट से कम वोट्स मिलना नामुमकिन है. दूसरी तरफ शिव ठाकरे भी इस तरह अनफेयर तरीके से एविक्ट होने से बिल्कुल खुश नहीं हैं. पिछले तीन महीने से इस शो के फिनाले तक पहुंचने के लिए शिव ने कड़ी मेहनत की थी. इसलिए उनका इस तरह से झलक से बाहर होना उन्होंने दिल पर लगा लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.