Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रेलवे अंडरपास ब्रिज की मांग को लेकर बुद्ध विहार कॉलोनी आंतरी के लोगों ने दिया धरना, कह दी ये बड़ी बात..

69

मुरैना। कैलारस तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव बुद्ध विहार कॉलोनी आंतरी में रेलवे अंडर पास ब्रिज के मामले को लेकर लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि बुद्ध विहार के लोग बुधवार को तहसीलदार को आवेदन देने के लिए पहुंचे। इस दौरान लोगों का कहना था कि अगर पुलिया नहीं बनाई गई तो रेल की पटरी के लिए डाली जा रही मिट्टी को हम नहीं डालने देंगे।

बुद्ध विहार कॉलोनी के लोगों का कहना कि रेलवे लाइन के लिए जब से यहां पर मिट्टी डाली गई है। तब से लोग काफी परेशान हैं। बरसात का पानी भी घरों के अंदर घुस रहा है। यहां की 6 गली पूरी तरह से बंद हैं। हम प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार आवेदन दे चुके हैं। बुद्ध विहार कॉलोनी के लोगों का कहना है कि रेलवे विभाग हमारी कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है। आपको बता दें कि बुद्ध विहार कॉलोनी के लोग पुलिया बनाने की मांग कर रहे हैं।

बुद्ध विहार के लोग इस मामले को लेकर पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम ,कलेक्टर, रेलवे अधिकारी विधायक ,मंत्री तक को आवेदन दे चुके हैं। लेकिन अभी तक उनकी परेशानी को देखना कोई नहीं आया है जिससे गुस्साए लोगों ने कहा है कि रेलवे अंडरपास ब्रिज होना बहुत जरूरी है। नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.