Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MPSC Students Protest Called Off: सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक के बाद आंदोलन स्थगित, छात्रों को ... Ludhiana Electricity Meter Fire: देर रात बिजली मीटरों में भड़की आग से हड़कंप, स्थानीय लोगों ने पाया ... यूपीआई पर 0.4% प्रस्तावित शुल्क के खिलाफ भड़का आक्रोश: 22 राज्यों के व्यापारी संगठनों ने तैयार की रण... Punjab Congress Crisis: राजा वड़िंग ने 'X' बायो में खुद को लिखा 'पूर्व अध्यक्ष', इस्तीफे की चर्चाओं ... Faridabad Cyber Crime: फरीदाबाद में फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी करने वाला कपल सक्रिय, 3 दुकान... रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध सीवर कनेक्शन पर एक्शन: दीवार तोड़कर नाले में बहाया जा रहा था होटलों का ग... Gurugram HARERA Action: 71 डिफॉल्टर बिल्डरों के बैंक खाते सीज, ₹446 करोड़ की रिकवरी के लिए कुर्की और... मेक इन हरियाणा इंडस्ट्रियल पॉलिसी-2026 को मंजूरी: ₹5 लाख करोड़ के निवेश और 10 लाख रोजगार का लक्ष्य Haryana BPL Ration News: हरियाणा में फिर मिलेगा राशन डिपो से सरसों का तेल, ₹250 DBT बंद; नई पैकिंग म... Haryana Teachers Transfer: हरियाणा के सरकारी शिक्षकों को बड़ी राहत, नए जिलों में तैनात शिक्षक लौट सक...

पहली पत्नी को तलाक देकर 19 साल छोटी लड़की से की दूसरी शादी, अब विवाद के बाद फ्लैट में आग लगाकर की आत्महत्या

51

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक लव स्टोरी का दर्दनाक अंत हो गया। जहां पत्नी के देर से आने पर पति ने उसकी पिटाई कर डाली। इसके बाद खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई लेकिन पति को बचा नहीं पाए। प्रदीप की झुलसने से मौत हो चुकी थी।

मामला भोपाल के अवधपुरी इलाके का है। यहां नक्षत्र अपार्टमेंट में रहने वाले एक एनजीओ के स्टेट प्रोग्राम मैनेजर प्रदीप नायर (46) ने पत्नी से विवाद के बाद अपने फ्लैट में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रदीप की यह दूसरी शादी थी। उसने एक साल पहले अपनी पहली बीवी को तलाक देकर 14 फरवरी 2023 वैलेंटाइन्स-डे पर एनजीओ निहारिका (27) से दूसरी शादी की थी। निहारिका प्रदीप से 19 साल छोटी थी। प्रदीप जहां रायपुर में पोस्टेड थे, तो वहीं निहारिका भोपाल के एनजीओ से जुड़ी हुई थीं।

घटना वाले दिन प्रदीप भोपाल आए थे। निहारिका जब रात को देर से घर आई तो दोनों के बीच काफी विवाद हुआ और प्रदीप ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से बचने के लिए निहारिका फ्लैट से भागी तो प्रदीप ने कमरे को लॉक कर लिया। पड़ोसियों ने जब फ्लैट से आग और धुएं को देखा तो पुलिस और फायरब्रिगेड को कॉल किया और आग बुझाई। लेकिन तब तक प्रदीप बुरी तरह जल चुका था। पुलिस ने उसका अधजला शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पत्नी के बयान दर्ज कर लिए हैं और मेडिकल भी करवाया। रिपोर्ट में निहारिका के साथ मारपीट की पुष्टि हुई है। उसने बताया कि एनजीओ के काम की वजह से वो घर देर से पहुंची थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.