Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

सपा और कांग्रेस के बीच फाइनल हुआ सीटों का फॉर्मूला, शाम 5 बजे हो सकता है गठबंधन का ऐलान

40

काफी लंबे समय से जारी बातचीत के बाद सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है. इसका ऐलान कभी भी हो सकता है. वाराणसी कांग्रेस के ही खाते में रहेगी. अखिलेश यादव यहां से अपना उम्मीदवार वापस लेंगे. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन होगा, जल्द गठबंधन होगा, गठबंधन में कोई दिक्कत नहीं है. आज शाम 5 बजे लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है. जिसमें गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है. कांग्रेस से अविनाश पांडे और समाजवादी पार्टी से प्रदेश अध्यक्ष और राजेन्द्र चौधरी रहेंगे.

कांग्रेस आलाकमान ने अखिलेश की दी हुई सीटों पर आखिर में सिर्फ दो बदलाव मांगे. पहला- हाथरस सपा को वापस देकर सीतापुर दी जाए. सपा ने कांग्रेस की इस मांग को मान लिया. वहीं दूसरा ये कि बुलंदशहर या मथुरा में से एक सीट सपा ले ले और कांग्रेस को श्रावस्ती दे दें. इस पर सपा ने विचार करने की बात कही है. कांग्रेस आलाकमान अब संतुष्ट है. कभी भी समझौते का ऐलान हो सकता है. दोनों पार्टियों के बीच काफी दिनों से इसको लेकर जद्दोजहद चल रही थी. आखिरकार दोनों के बीच यह मसला सुलझ गया है.

कांग्रेस की तरफ से मुरादाबाद सीट की डिमांड ड्रॉप

बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से आज बात की और फिर उन्होंने अखिलेश यादव से बात की है. कांग्रेस की तरफ से मुरादाबाद सीट की डिमांड ड्रॉप कर दी गई है. आगे का बातचीत कांग्रेस के यूपी प्रभारी और समाजवादी पार्टी के बीच जारी है. आज या कल में सीटों के बंटवारे का ऐलान हो सकता है. अखिलेश यादव शाम तक मुरादाबाद से लौट कर आ जाएंगे. उसके बाद फायनल राउंड की बातचीत संभव है. समाजवादी पार्टी ने वाराणसी से उम्मीदवार वापस लेने की बात कही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.