Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

शिवपुरी में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की जांच करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने कर दिया हमला, कई पुलिसकर्मी हुए घायल..

29

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। आपको बता दें कि यह पूरा मामला बनियानी गांव का है। मायापुर थाना पुलिस बनियानी गांव पहुंची थी, हमले में एक एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को लाठी डंडों से पीटा है। पुलिस की टीम सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत की जांच करने के लिए गांव में पहुंची थी।

पुलिस की टीम को देखकर ग्रामीणों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मायापुर पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि बनियानी गांव के रहने वाले शिशुपाल लोधी का 30 अगस्त 2023 को खेत में शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी और कुछ लोगों पर हत्या के आरोप भी लगाए थे।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था वह आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। मायापुर थाना पुलिस गांव में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत की जांच करने पहुंची थी इस बात को लेकर आरोपी राजेंद्र भड़क गया और अंदर से कुल्हाड़ी लेकर बाहर आया इसके बाद कुछ ही देर में ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

ग्रामीण पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद पुलिसकर्मियों को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी उसके बाद गांव में फोर्स भेजा गया। ग्रामीणों के हमले में एएसआई प्रताप सिंह गुर्जर ,आरक्षण चंद्रभान सिंह पुलिस वाहन का ड्राइवर क्षेत्रपाल यादव गंभीर घायल हो गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !