Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हिट एंड रन ने फिर ली एक जान, महिला के ऊपर चढ़ाई कार अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

28

राजनांदगांव: राजनांदगांव जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में एक बार फिर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गाड़ी चालक ने एक महिला को अपनी लापरवाही का शिकार बनाया। पहिए के नीचे कुचलने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जी हां आज शाम 5 बजे सावित्री बाई नंदेश्वर पति अशोक नंदेश्वर उम्र लगभग 50 वर्ष जो पिपरखार कला की कोतवाल है। तहसील कार्यालय से बैठक खत्म कर नया बस स्टैंड की ओर बाहर निकली तो नया बस स्टैंड से नया रेस्ट हाउस की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर क्रमांक सीजी 07 ए आर 6842 के चालक ओमकार वर्मा ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए जोरदार ठोकर मारी और पैर के ऊपर से गाड़ी चला दी।

घटना के बाद महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 भी समय पर उपलब्ध नहीं हुई। 112 में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं होने से आधे घंटे बाद मंदिर ट्रस्ट की एम्बुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार कर राजनांदगांव जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया लेकिन हादसा इतना जबरदस्त था कि राजनांदगांव पहुंचने से पहले ही सुकुलदैहान में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी राम यादव की है। इधर डोंगरगढ़ पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है और मामला पंजीबद्ध कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.