Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

CM योगी के हमशक्ल की पीट-पीटकर हत्या! अखिलेश यादव के थे स्टार प्रचारक

40

विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के स्टार प्रचारक रहे सुरेश कुमार योद्धा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ये दावा किया है। सुरेश उन्नाव जिले के रहने वाले थे। उनकी मौत पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दुख जताया है और अपनी श्रृद्धांजलि दी। सुरेश कुमार योद्धा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जैसे दिखते थे। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा प्रचारक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले सुरेश ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वह जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे…भावभीनी श्रृद्धांजलि।

बता दें कि सुरेश कुमार योद्धा उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के चौपाई गांव के रहने वाले थे। उनकी पत्नी ने बताया कि पिछले महीने 27 जुलाई को सुरेश को उनके दो भाईयों ने बेरहमी से पीटा था। पिटाई से वह घायल हो गए थे। इलाज के लिए उनको अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। आज सुबह सुरेश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुरेश के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुरेश की मौत की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और नेता पोस्टपार्टम हाउस पहुंच गए।

सुरेश की पत्नी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सुरेश कुमार की पत्नी ने उन्नाव पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मारपीट के बाद उन्होंने इसकी शिकायत सोहरामऊ थाने में की थी। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। उल्दा उन्हें थाने से भगा दिया। पत्नी ने कहा कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। मारपीट की घटना के बाद ही वह बार-बार थाने के चक्कर लगा रही थीं। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी हुई थी।

CM योगी मिलती-जुलती थी सुरेश कुमार योद्धा की शक्ल
सुरेश कुमार योद्धा समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक थे। चुनाव प्रचार के दौरान वह अक्सर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ दिखाई देते थे। इसकी बड़ी वजह यह थी कि उन्होंने अपना हुलिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह बना लिया था। उन्हीं की तरह भगवा कपड़े पहनना, बोली-भाषा का प्रयोग करना इत्यादि सीएम योगी से मिलता-जुलता था।

सुरेश के जरिेए CM योगी पर निशाना साधते थे अखिलेश यादव
विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव के साथ सुरेश की एक फोटो काफी चर्चा में आई थी। वह अखिलेश के साथ प्लेन के अंदर लंच करते दिखे थे। वहीं हवाई पट्टी पर साथ में फोटो खिंचवाई थी। सपा प्रमुख से उनकी नजदीकियों को देखते हुए लोग यह तक कहने लगे थे कि सुरेश को पार्टी में जल्द ही बड़ा पद भी मिल सकता है। अखिलेश यादव जब कहीं भी प्रचार करने जाते थे तो सुरेश को अपने साथ लिए रहते थे। सुरेश के जरिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा करते थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.