Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

‘मणिपुर में रेप हो रहे हैं, संसद में PM हंस रहे थे’, राहुल ने साधा मोदी पर निशाना

40

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जब मणिपुर में आग लगी है, हत्याएं और बलात्कार हो रहे हैं, तो ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के भीतर जिस प्रकार से ‘हंसी-मजाक’ किया, वह उन्हें शोभा नहीं देता। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा भी किया कि मणिपुर को दो हिस्सों में बांट दिया गया है और वहां भारत की अवधारणा (आइडिया ऑफ इंडिया) और हिंदुस्तान की हत्या कर दी गई है तथा प्रधानमंत्री नहीं चाहते कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में लगी आग बुझे।

लोकसभा में विपक्ष के अविवश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया था। उन्होंने मणिपुर में शांति बहाली के लिए सभी से मिलकर काम करने और वहां के लोगों के लिए ‘दर्द की दवा’ बनने का आग्रह करते हुए कहा था कि देश का पूर्वोत्तर क्षेत्र वैश्विक दृष्टि से ‘‘केद्र बिंदु” बनने वाला है तथा मणिपुर में शांति का सूरज उगेगा। अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया था।

प्रधानमंत्री मणिपुर का मजाक बना रहे हैं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘कल (बृहस्पतिवार) प्रधानमंत्री ने लोकसभा में दो घंटे 13 मिनट का भाषण दिया, लेकिन इसमें मणिपुर पर सिर्फ दो मिनट बात की। मणिपुर में महीनों से आग लगी है, लोग मारे जा रहे हैं, बलात्‍कार हो रहे हैं, बच्‍चों को मारा जा रहा है और प्रधानमंत्री हंस-हंसकर बात कर रहे थे। मजाक कर रहे थे। ये हिंदुस्‍तान के प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता।” उन्होंने कहा, ‘‘संसद के बीच में बैठे प्रधानमंत्री बेशर्मी से हंस रहे थे… मुद्दा कांग्रेस या मैं नहीं थे, मुद्दा यह था कि मणिपुर में क्या हो रहा है? और इसे क्यों नहीं रोका जा रहा है।”

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी इस बात को समझ नहीं पाते कि भारत का प्रधानमंत्री होना क्या है। उन्होंने दावा किया, ‘‘वह यह नहीं समझ पाते कि वह हमारे प्रतिनिधि हैं…प्रधानमंत्री को एक मामूली नेता या किसी दल के नेता की तरह नहीं बोलना चाहिए…मैंने कांग्रेस और भाजपा से संबंधित रखने वाले प्रधानमंत्रियों को देखा…वाजपेयी जी को देखा, देवगौड़ा जी को देखा। किसी ने ऐसा नहीं किया था।”

PunjabKesari

कांग्रेस नेता ने यह दावा भी किया, ‘‘मैंने जो मणिपुर में देखा और सुना, ऐसा मैंने पहले कभी न देखा था और न सुना था। मैंने संसद में कहा कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर में भारत की हत्या कर दी है। ये मेरे खोखले शब्द नहीं थे। जब हम मणिपुर पहुंचे और मेइती क्षेत्र में गए तो हमें कहा गया कि अगर आपकी सुरक्षा में कोई कुकी सदस्य शामिल होगा तो हम उसे मार देंगे। उसी तरह जब हम कुकी क्षेत्र में गए तो हमें कहा गया कि अगर कोई मेइती आपकी सुरक्षा में होगा, हम उसे मार देंगे।”

आज मणिपुर को दो हिस्सों में बांट दिया गया है
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आज मणिपुर को दो हिस्सों में बांट दिया गया है, दो राज्य बना दिए गए हैं। गांधी ने कहा कि सदन में उनके द्वारा की गई यह टिप्पणी कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने “मणिपुर में भारत माता की हत्या की” सिर्फ खोखले शब्द नहीं थे। उन्होंने कहा, “मणिपुर में भाजपा ने हिंदुस्तान की हत्या कर दी है…मणिपुर में भारत की अवधारणा की हत्या कर दी गई है।”

कांग्रेस नेता ने यह आरोप भी लगया कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि मणिपुर जलता रहे और वहां लगी आग नहीं बुझे। उन्होंने कहा कि अगर मणिपुर में सेना को तैनात कर दिया जाए तो मणिपुर में ‘तमाशा’ दो दिन में बंद हो जाएगा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मणिपुर में शांति बहाली के लिए किसी साधन का उपयोग नहीं करना चाहते।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.