Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रतलाम में अमीर बनाने का लालच देकर, तांत्रिक ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं से किया रेप..

34

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक तांत्रिक ने एक परिवार को अमीर बनाने का लालच दिया। आरोपी ने धनवान बनाने का लालच दिखाकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है। जादू टोना का डर दिखाकर यह तांत्रिक आलोट में एक परिवार के घर पर रुका हुआ था। पीड़ित परिवार से तांत्रिक ने कहा था कि उनके घर में गड़ा हुआ धन है। धन को निकालने के लिए विशेष पूजा करनी पड़ेगी। इसके बाद 7 दिनों तक उसने महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया।

पीड़ित महिला ने बताया है कि आरोपी तांत्रिक उनके गले में एक ताबीज डाल देता था और पानी में कुछ घोलकर पिला देता था। जिससे उनका दिमाग काम करना बंद हो जाता था। आरोपी तांत्रिक बालवीर बैरागी किसी काम से आलोट आया था और पीड़ित परिवार के परिचित के संपर्क में आया। आरोपी ने पीड़ित परिवार से कहा था कि उनके घर में गड़ा धन रखा हुआ है। तांत्रिक ने पीड़िता के पति और लड़के पर दबाव बनाकर उन्हें बालाजी के दर्शन करने के लिए भेज दिया था।

आरोपी ने पीड़ित युवक की मां, बेटी और मौसी के साथ दुष्कर्म किया है। इस मामले में एसपी राहुल कुमार का कहना है कि तीन महिलाओं के साथ अवैध संबंध का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं के बयान लिए जा रहे हैं और तांत्रिक से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच भी की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.