Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सिगरेट को लेकर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला…

31

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में सिगरेट को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वारदात में उपयोग करने वाला चाकू भी पुलिस ने  जब्त किया है। फिलहाल आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने ढाबे पर पहुंचकर सिगरेट की मांग की थी।

इस मामले में ब्रज आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुंदेलखंड ढाबा के पास पामाखेड़ी चौराहा पर वह बैठा हुआ था। दो आरोपियों ने ढाबा पर सिगरेट मांगी थी तो मैंने कहा था कि सिगरेट नहीं है मैं भी सिगरेट लेने ही आया था। इसी बात पर दोनों ने गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना किया तो एक आरोपी ने ब्रज का हाथ पकड़ा और दूसरे आरोपी ने चाकू निकाला और हमला कर दिया था।

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था और एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाई गई। आरोपियों की लोकेशन पामाखेड़ी में मिली। जिस पर पुलिस टीम ग्राम पामाखेड़ी पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। उनके कब्जे से पुलिस ने चाकू भी जब्त किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.