Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक...

गर्मी की दस्तक के पहले बादल फिर डालेंगे डेरा, जबलपुर में लौटेगी ठंड

48

जबलपुर। ठंड की विदाई और गर्मी की दस्तक के पहले फरवरी माह में एक बार फिर मौसम की रंगत बदलने वाली है। आसमान पर फिर बादलों का डेरा होगा।

दरअसल बसंती मौसम के बीच हिमालयीन वादियों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ रही है। इसके असर से 19 से 20 फरवरी तक बादल छाने और फिर कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा की संभावना है। इस दौरान पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड पलटवार कर सकती है जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है।

क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के मुताबिक वर्तमान में मौसम शुष्क होने से दिन का तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने आमादा है। धूप में तीखापन महसूस हो रहा है। वहीं 19 से 20 फरवरी के बीच मौसम बदल सकता है और फिर 22 फरवरी के आस-पास न्यूनतम तापमान एक बार फिर कम होकर 11-12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। यानी रात में ठंड का असर बढ़ सकता है।

फिलहाल दिन में मौसम शुष्क है, दिन में हल्की गर्माहट तो रात में गुलाबी ठंड का अहसास बना हुआ है। नदी, पहाड़, तालाब के बीच सैर-सपाटा करने के लिए मौसम अनुकुल है। क्योंकि अगले माह मार्च में गर्मी अपने पूरे शबाब पर होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.