Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

घरों में घुसा पानी, मलबे में दबीं गाड़ियां… कुल्लू-मनाली में बारिश और बर्फबारी से संकट में जीवन

50

हिमाचल में मौसम अजब रंग दिखा रहा है. कहीं बर्फबारी से मौसम सुहाना है तो कुल्लू मनाली में कुदरत ने ऐसा रूप दिखाया है कि रोंगटे खड़े हो जाएं. कुल्लू में भारी बारिश के कारण सरवरी नाले में उफान आने से देखते ही देखते कई गाड़ियां बह गईं. इतना ही नहीं कुल्लू के ही गांधी नगर में मलबे में गाड़ियां दब गईं. कुल्लू में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है. यह बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है.

वहीं सरवरी नदी भी उफान पर है. नदी का पानी साथ लगती झुग्गियों में घुस गया है. इसके अलावा ढालपुर में भी होटल सरवरी के पीछे दीवार टूटने से सारा पानी लोगों के घर में घुस गया है. अखाड़ा बाजार में भी बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसा, जिसके चलते लोगों का घरों के भीतर रखा सामान खराब हो गया है. दो दिनों तक हुई भारी बारिश के चलते अब जिला कुल्लू में हालात खाराब हो गए हैं.

बारिश के चलते कई जगह पर लैंड स्लाइड

बारिश के चलते कई सड़कों पर भूस्खलन भी हुआ है. ऐसे में कई जगह पर पेड़ टूटने से बिजली के तार भी टूट गए हैं. बंजार, मणिकर्ण, गड़सा सहित मनाली के कई गांव अंधेरे में डूब गए हैं. बारिश को देखते हुए कुल्लू में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बारिश के थमते ही सड़कों को बहाल करने का कार्य शुरू करें.

सभी स्कूलों को बंद किया गया

गौर रहे कि बीते दो दिनों तक भारी बारिश के चलते जिला कुल्लू का ऊपरी इलाका जहां बर्फबारी से ढक गया है तो वहीं निचले इलाकों में भारी बारिश लगातार जारी है. डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि घाटी में खराब मौसम को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को शुक्रवार के दिन बंद रखा गया है. घाटी में जैसे ही मौसम साफ होता है तो सभी सड़कों को बहाल किया जाएगा. इसके अलावा बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए भी विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं.

कुल्लू नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया कि हमें कई जगहों पर लैंडस्लाइड की जानकारी मिली है. अखाड़ा क्षेत्र में अवरोध को दूर करने का काम चल रहा है. सुल्तानपुर पैलेस जाने वाली सड़क भी अवरुद्ध है. फिर, हम मीट मार्केट रोड और लुग वैली चौक पर भूस्खलन से निपटेंगे. गांधीनगर में पीडब्ल्यूडी क्षेत्र को संभाल रहा है. उसके बाद, हम सिल्वरमून होटल के पीछे अवरोध को दूर करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.