Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच जयराम रमेश ने दिया बड़ा संकेत, पूरी तस्वीर हो गई साफ

40

भोपाल: मध्य प्रदेश की सियासत में पिछले दो दिन से घमासान मचा हुआ है। ऐसा इसलिए क्यों कि पूर्व सीएम कमलनाथ और नकुलनाथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का मन बना चुके हैं। दोनों नेता देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं और कहा जा रहा है कि आज ही दोनों भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि कमलनाथ के साथ करीब 10 विधायक और कई नेता भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। हालांकि कांग्रेस नेताओं ने कमलनाथ के भाजपा में जाने की खबरों का खंडन किया है। वहीं, इस बीच महासचिव जयराम रमेश ने कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है।

 दरअसल भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जयराम रमेश से पूछा गया कि क्या कमलनाथ कांग्रेस छोड़ रहे हैं? तो उन्होंने मीडिया के सवाल जवाब देते हुए कहा कि मैं सिर्फ काशी विश्वनाथ की बात करता हूं, कमल नाथ की नहीं’…” जयराम रमेश के इस बयान से स्पष्ट हो चुका है कि कमलनाथ की बात कांग्रेस आलाकमान से नहीं हुई है और वो अपना पूरा मन बना चुके हैं कि भाजपा में शामिल होंगे।

खबरों की मानें तो कमलनाथ अपने पूरे कुनबे के साथ भाजपा में शामिल होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 10 विधायक, दो महापौर (छिंदवाड़ा और मुरैना) और एक जिला पंचायत अध्यक्ष (छिंदवाड़ा) भाजपा का दामन थाम सकते हैं। अब देखना होगा कि लोकसभा चुनाव से पहले इस बड़े झटके से कांग्रेस पार्टी ​कैसे उबर पाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.