Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर आधे दिन का राजकीय शोक घोषित, मंत्री काश्यप जाएंगे डूंगरपुर

32

भोपाल। आज का दिन जैन समाज के लिए बहुत दुखद और कठिन है। जैन समाज के वर्तमान के महावीर कहे जाने वाले आचार्य विद्यासागर महाराज ने देह त्याग दी और पूरी विधि के साथ समाधी ली। मिली जानकारी के मुताबिक रात 2.30 बजे उन्होंने देह छोड़ दी। जिसके चलते पूरे देश में शोक की लहर है। इसी बीच एमपी सरकार ने राजकीय शोक घोषित किया है।

आचार्य विद्यासागर महाराज के समाधि लेने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि परम पूज्य संत 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का समाधि पूर्वक देहविलय जैन समाज के साथ ही राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। पवित्र आत्मा के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा आधे दिन का राजकीय शोक रखा गया है।

आगे सीएम मोहन ने जानारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन की ओर से कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, महाराज श्री की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होंगे। उनका अंतिम संस्कार चन्द्रगिरि तीर्थ में होगा और इसके लिए जैन समाज के लोगों का डोंगरगढ़ में एकत्र हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.