Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

कृष्ण की भक्ति में डूबा देश, मथुरा से वृंदावन तक धूम, जन्माष्टमी पर मनमोहक दिखे राधा रमण

119

16 अगस्त यानी आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मथुरा में हर साल भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस बार भगवान श्री कृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें जगह-जगह ब्रज के मंदिरों में यह उत्सव शुरू भी हो गया है और धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं.

इसके साथ ही तीर्थ नगरी वृंदावन के सप्त देवालयों में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हो चुका है. विश्व प्रसिद्ध ठाकुर राधा रमण लाल मंदिर में सुबह से ही श्री कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है. जहां आज सुबह से ठाकुर राधा रमण लाल का पंचामृत से अभिषेक कराया जा रहा है तो वही पंचामृत के साथ-साथ कई जड़ी बूटियां का भी इस्तेमाल किया गया. इसके साथ ही वृंदावन के राधा दामोदर और शाहजी मंदिर में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा.

3100 लीटर दूध के साथ दही, घी

आज ठाकुर राधा रमण लाल मंदिर में पंचामृत के लिए 3100 लीटर दूध के साथ दही, घी, शहद और शक्कर के साथ अन्य जड़ी बूटियों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे ठाकुर राधा रमण लाल का अभिषेक मंदिर में चला. यह अभिषेक लगभग 2 घंटे तक लगातार चला. सुबह 11:00 बजे से ठाकुर राधा रमण मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की शुरुआत हो गई है. इसी तरह अलग-अलग मंदिरों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झलक देखने को मिल रही है.

कई शहरों में किया गया रूट डायवर्जन

जन्माष्टमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटनी भी शुरू हो गई है. ऐसे में पुलिस प्रशासन की ओर से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. कई शहरों में भारी वाहनों की एंट्री बैन कर दी गई है. नोएडा, बरेली, मथुरा, मुरादाबाद और वृंदावन में रूट डायवर्जन किया गया है. इसके साथ ही इन शहरों में पार्किंग व्यवस्था का भी अलग से इंतजाम किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.