Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारत बंद हमारा अधिकार है या अपराध… क्या कोई भी कर सकता है इसका ऐलान, जानिए क्या कहता है संविधान

22

संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य ट्रेड यूनियन ने शुक्रवार को ग्रामीण भारत बंद बुलाया. किसानों-मजदूरों से अपना काम बंद करने की अपील की गई. हालांकि, भारत बंद का बहुत व्यापक असर नहीं दिखाई दिया. भारत बंद का समय सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बताया गया. शनिवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के किसान संगठन बैठक करेंगे. पिछले साल भी भारत बंद बुलाया गया था, लेकिन इसको लेकर मन में कई सवाल उठते हैं.संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य ट्रेड यूनियन ने शुक्रवार को ग्रामीण भारत बंद बुलाया. किसानों-मजदूरों से अपना काम बंद करने की अपील की गई. हालांकि, भारत बंद का बहुत व्यापक असर नहीं दिखाई दिया. भारत बंद का समय सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बताया गया. शनिवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के किसान संगठन बैठक करेंगे. पिछले साल भी भारत बंद बुलाया गया था, लेकिन इसको लेकर मन में कई सवाल उठते हैं.

सवाल है कि क्या लोगों या किसी संगठन को संविधान यह अधिकार देता है कि वो भारत बंद बुला सकें. या फिर यह किसी तरह के अपराध के दायरे में आता है. किन हालातों में एक्शन लिया जा सकता है. एक्सपर्ट्स से जानते हैं इन सवालों के जवाब.

भारत बंद अपराध या अधिकार, ऐसे समझें

सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट आशीष पांडे कहते हैं, भारत एक लोकतांत्रिक देश है. यहां लोगों को उनकी बात कहने का अधिकार देता है. भारतीय संविधान का आर्टिकल-19 अपने नागरिकों को कई तरह के अधिकार देता है. आर्टिकल 19 (ए) भारतीय नागरिकों को भाषण देने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार देता है. सेक्शन-बी के तहत लोग शांतिपूर्वक बिना किसी हथियारों के कहीं पर इकट्ठा हो सकते हैं. संविधान में इस तरह की फ्रीडम दी तो गई हैं, लेकिन इनके साथ कुछ पॉइंट्स को भी जोड़ा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.