Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़...

10 हजार के बजट में आ जाएंगे ये स्मार्टफोन्स, रैम-बैटरी भी दमदार

73

कम कीमत में चाहिए ज्यादा रैम और तगड़ी बैटरी वाला Mobile? तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं. 10 हजार रुपये के प्राइस रेंज में कई ऐसे Budget Smartphones मिल जाएंगे जो 12GB तक रैम और 7000mAh तक की बैटरी ऑफर करते हैं. इसके अलावा इनमें से कुछ मॉडल्स तो ऐसे भी हैं जिसमें आप लोगों को 5जी कनेक्टिविटी का भी फायदा मिल जाएगा.

इस लिस्ट में Lava, Motorola, Poco और itel जैसी कंपनियों के बजट स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं जिन्हें टाइट बजट वालों के लिए डिजाइन किया गया है. कितनी है इन स्मार्टफोन्स की कीमत और इन स्मार्टफोन्स में कौन-कौन से खास फीचर्स मिलते हैं? आइए जानते हैं.

इस 5जी स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन पर 9,299 रुपये में बेचा जा रहा है. अहम खासियतों की बात करें तो इस फोन में 7 जीबी तक वर्चुअल रैम सपोर्ट और बिना ब्लोटवेयर (प्री-इंस्टॉल ऐप्स) के क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस मिलेगा. इसके अलावा 50 मेगापिक्सल एआई ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5जी सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलती है.

itel P40 Plus Price in India

इस बजट स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन पर 7299 रुपये में बेचा जा रहा है. अहम खासियतों की बात करें तो इस डिवाइस में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा 8 जीबी वर्चुअल रैम और 7000 एमएएच बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.

itel P55 5G Price in India

इस 5जी मोबाइल फोन के 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन पर 10,499 रुपये में बेचा जा रहा है. अहम खासियतों की बात करें तो इस हैंडसेट के साथ 2 साल की वारंटी मिलेगी. इतना ही नहीं, फोन में 50 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 5000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है.

Motorola G32 Price in India

फ्लिपकार्ट पर इस बजट स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9999 रुपये में बेचा जा रहा है. अहम खासियतों की बात करें तो इस हैंडसेट में 5000 एमएएच की बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है.

Poco C65 Price in India

फ्लिपकार्ट पर इस पोको स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9499 रुपये में बेचा जा रहा है. इस फोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी के अलावा 50 मेगापिक्सल एआई ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का फायदा मिलता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.