Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...

विधानसभा की कार्यवाही जारी, GST संशोधन विधेयक 2023 के विरोध में विपक्ष ने उठाए सवाल…

50

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। पांचवे दिन मंगलवार को अंतरिम बजट 2024-25 पर कार्यवाही जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय विधि विषयक कार्य पर चर्चा हुई। को सदन में संशोधन विधेयक लाकर चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग दोनों विभागों को मर्ज किया गया।

बता दें कि सदन में दोनों विभागों को एक करने की सहमति बनी। इसी बीच कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने सदन में सवाल उठाए। कहा कि नर्सिंग की मान्यता कौन देगा? इस प्रश्न पर स्वस्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने जवाब देते हुए कहा कि मेडिकल बोर्ड बनाकर मान्यता दी जायेगी। वहीं मध्यप्रदेश माल और सेवा कर संशोधन विधेयक 2023 के विरोध में विपक्ष ने सदन से वॉक आउट किया। ऑनलाइन गेमिंग पर GST लगाने का विधेयक में प्रावधान होना है। यह GST लगाने का प्रावधान है।

वहीं विपक्ष ने सदन में आरोप लगाते हुए कहा कि इस संशोधन से जुआ सट्टा को बढ़ावा मिलेगा। वहीं विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सदन में कहा कि इस विधेयक में संशोधन होने से महादेव सट्टा एप जैसे पर रोक लगेगी। विपक्ष ने कहा युवाओं को लत लगेगी, यदि युवा आत्महत्या करेंगे तो यहां बैठे हम सब दोषी होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.