Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

दलित सरपंच के साथ मारपीट, इस बात के लिए मांगे थे 500 रुपए नहीं दिए तो जमकर पीटा , वीडियो वायरल..

46

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में आने वाले मिहोना थाना क्षेत्र में तीन दबंगों ने मिलकर दलित सरपंच के साथ मारपीट की है। तीनों ही आरोपी गांव के ही हैं। आरोपीगण शराब के लिए पैसे मांग रहे थे। पीड़ित सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। इमलाहा गांव की यह घटना है।

सरपंच अमर सिंह ने पुलिस से शिकायत की है। सरपंच ने बताया कि गांव में रहने वाले अंकित , अनिल और राहुल उनसे पैसे मांग रहे थे और जब 500 रुपए आरोपियों को नहीं दिए गए तो इस बात से आरोपी इतने नाराज हुए की उन्होंने सरपंच को गाली देना शुरू कर दिया। जब सरपंच ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।

सरपंच के परिजनों ने जब बीच बचाव किया तो आरोपियों ने सरपंच के परिजनों से भी अभद्रता की है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने फरियादी सरपंच की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एससी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर ली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.