Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के साथ अपने दूसरे बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं…अब डिविलियर्स ने लिया यू-टर्न

35

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने कहा कि उन्होंने भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के बारे में गलत सूचना साझा करके बहुत बड़ी गलती कर दी।  कोहली ने निजी कारणों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया है और डिविलियर्स ने यहां कहा कि उन्हें कोई अंदाजा नहीं है कि ‘वहां क्या हो रहा है’। डिविलियर्स ने कुछ दिन पहले अपने ‘यूट्यूब चैनल’ पर दावा किया था कि कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपने दूसरे बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व दिग्गज ने यहां SA20 league’ के इतर चुनिंदा मीडिया के साथ बातचीत में कहा, ‘‘परिवार सबसे पहले आता है, जैसा कि मैने अपने यूट्यूब चैनल पर भी कहा था। मैने भी उस समय गलत जानकारी साझा कर के बड़ी गलती कर दी। मेरी वो बातें बिल्कुल भी सच नहीं थी।’’

‘SA20’ के ब्रांड दूत डिविलियर्स ने कहा, ‘‘मैं बस यही सोचता हूं कि जो कुछ भी विराट और उनके परिवार के लिए सबसे अच्छा है उसे प्राथमिकमा मिलनी चाहिये। कोई नहीं जानता कि वहां क्या हो रहा है। मैं बस उनके लिये सब कुछ अच्छा होने की कामना कर सकता हूं। इस ब्रेक का कारण चाहे जो भी हो, मुझे वास्तव में उम्मीद है कि वह मजबूत और बेहतर तरीके से वापसी करेंगे।’’

क्रिकेट के असली ‘मिस्टर 360 डिग्री’ को इसके साथ ही इस साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप में सूर्यकुमार यादव से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है और उनका यह भी मानना है कि भारत खिताब के सबसे प्रबल दावेदारों में से होगा। टी20 क्रिकेट में जबर्दस्त प्रदर्शन के दम पर सूर्यकुमार को भी ‘मिस्टर 360 डिग्री’ की उपमा मिली जो पहले डिविलियर्स को कहा जाता था । टी20 क्रिकेट के साथ 360 डिग्री तकनीक का ईजाद हुआ जिसमें बल्लेबाज मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेल सकते हैं। डिविलियर्स ने ‘’ के सवाल पर कहा, ‘‘टी20 विश्व कप में यूं तो कई खिलाड़ियों पर नजरें होंगी लेकिन मैं स्काय (सूर्याकुमार यादव) की बल्लेबाजी देखना चाहता हूं। मैं उसका बड़ा प्रशंसक हूं और उम्मीद है कि वह अच्छा खेलेगा।’’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.