Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...

चंपई सरकार अगर हेमंत सोरेन पार्ट 2 बनेगी तो BJP करती रहेगी विरोध: भानु प्रताप शाही

35

Ranchi: भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीते रविवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित सारे विधायकों ने भाग लिया। बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि चंपई सोरेन सरकार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री के बयान से यह नहीं लगता कि यह सरकार जनहित के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने शपथ के बाद  स्वयं कहा है कि वे हेमंत सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। इसलिए स्पष्ट है कि चंपई सरकार हेमंत सरकार पार्ट 2 है।

“राज्य की जनता हेमंत सरकार के कारनामों को जान चुकी है”
भानु प्रताप शाही ने कहा कि हेमंत सरकार ने जैसे भ्रष्टाचार, खान- खनिज की लूट, महिला उत्पीड़न, युवाओं के खिलाफ निर्णय, बेरोजगारों को धोखा, किसानों को धोखा दिया यह सरकार उसी को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में भाजपा फिर इस सरकार के कारनामों का भी प्रबल विरोध करेगी। सदन में पार्टी विश्वास प्रस्ताव के विरोध में रहेगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जब भ्रष्टाचार में पकड़े गए तो आदिवासी का रोना रोने लगते हैं, लेकिन अब रोना धोना नहीं चलने वाला। राज्य की जनता इनके कारनामों को जान चुकी है।

भानु प्रताप शाही ने कहा कि हेमंत सोरेन ने स्वयं अपने से संवैधानिक संकट पैदा करने की कोशिश की। फरार होकर रांची में प्रकट होते ही 400 से अधिक ट्रांसफर किए। गिरफ्तार की सूचना दिए जाने के बाद ईडी को बिना बताए राजभवन चले गए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी अस्थिरता की बात नहीं की। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद किया और करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी ठगबंधन अंतर्कलह से घिरा है। विधायकों को करोड़ों रुपया देकर हैदरबाद ले जाया गया। इसलिए 10 महीने के बचे कार्यकाल को यह सरकार कितना पूरा करेगी यह भविष्य बताएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.