Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...

मप्र में राहुल गांधी की यात्रा से पहले कुछ प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है कांग्रेस

50

भोपाल । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में पहुंचेगी। इसके पहले पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए कुछ सीटों के प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इनमें वे सीटें शामिल हैं, जहां एक नाम पर सहमति बन रही है। पार्टी एक या दो महापौर को भी चुनाव लड़ा सकती है।

जबलपुर सीट के लिए महापौर जगत प्रताप सिंह और रीवा के लिए अजय मिश्रा के एकल नाम प्रस्तावित हैं। वहीं, कुछ विधायकों पर भी पार्टी दांव लगा सकती है। आठ और नौ फरवरी को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी, जिसमें कुछ नामों को अंतिम रूप देकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रस्तावित किए जा सकते हैं।

सभी 29 सीटों पर समन्वयक भेजे

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में इस बार सभी 29 सीटों पर समन्वयक भेजे हैं। इन्होंने अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस को भेज दी है। स्क्रीनिंग कमेटी की पहली बैठक में इस पर चर्चा भी हो चुकी है। जबलपुर से महापौर जगत प्रताप सिंह को चुनाव लड़ाने की तैयारी है। चार विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने उनका नाम सर्वसम्मति से प्रदेश कांग्रेस को भेजा है। सिंह जबलपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं।
यही स्थिति रीवा से महापौर अजय मिश्रा को लेकर भी है। उनका नाम समन्वयक और पार्टी पदाधिकारियों ने प्रस्तावित किया है। वहीं, उज्जैन से महेश परमार का नाम आगे बढ़ाया गया है। वह तराना से दूसरी बार विधायक हैं। ग्वालियर से साहब सिंह गुर्जर का नाम रिपोर्ट में है। गुर्जर ग्वालियर ग्रामीण से विधायक हैं।
मंदसौर से विधायक विपिन जैन का नाम समन्वयक ने दिया है। मुरैना से पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
दिल्‍ली बैठक में होगा नामों पर विचार
सूत्रों का कहना है कि इन सभी नामों पर आठ और नौ फरवरी को दिल्ली में होने वाली बैठक में विचार किया जाएगा। जिन नामों पर सहमति बन जाएगी, उनकी सूची बनाकर केंद्रीय संगठन को भेज दी जाएगी। इस बैठक में राज्य सभा की एक सीट के लिए भी प्रत्याशी के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। आठ फरवरी को राज्य सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
राज्‍यसभा में एक सदस्‍य भेजा जा सकता है
230 सदस्यीय विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार पार्टी राज्य सभा में एक सदस्य भेजने की स्थिति में है। स्क्रीनिंग कमेटी और चुनाव समिति की बैठक में सभी ने यह मांग रखी कि प्रत्याशी जिसे भी निर्धारित किया जाए, उसकी घोषणा जल्द कर दी जाए ताकि उसे काम करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए। लोकसभा क्षेत्र में औसत सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनके सभी मतदान केंद्रों तक प्रत्याशी एक-एक बार संपर्क कर ले और अपनी टीम बना ले, इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्याशी इसी माह घोषित हो जाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.