Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

जो सालों से कर रहीं मां सुष्मिता सेन, अब उसी की तैयारी में लग गई हैं उनकी बड़ी बेटी

61

सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेनी भी अपनी मां के नक्शेकदम पर चलने वाली हैं. रेनी भी एक्टिंग की दुनिया में ही अपना करियर बनाना चाहती हैं. इसके लिए वो अपनी कला को निखारने के लिए तैयारी भी कर रही हैं. ये बातें किसी और ने नहीं बल्कि खुद सुष्मिता सेन ने ही बताई हैं. रविवार को एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने बताया कि रेनी एक्ट्रेस बनना चाहती हैं. वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस बनेगी. तैयारी चालू है.”

हालांकि रेनी लाइट कैमरा और एक्शन की दुनिया में पहले ही कदम रख चुकी हैं. पिछले साल सुष्मिता सेन की वेब सीरीज़ ताली आई थी. इसमें महामृत्युंजय मंत्र का इस्तेमाल किया गया था, जिसे उनकी बेटी रेनी ने ही अपनी आवाज़ दी है. इससे पहले वो साल 2021 में एक शॉर्ट फिल्म सुट्टाबाज़ी में भी नज़र आ चुकी हैं.

इंडस्ट्री में खुद बनाना चाहती हैं जगह

पिछले साल शॉर्ट फिल्म में काम करने को लेकर रेनी ने कहा था कि वो इंडस्ट्री में अपनी जगह खुद बनाना चाहती हैं. उन्होंने कहा था कि वो अपनी मां की क्लोन नहीं हैं, इसलिए वो उनकी तरह नहीं बनना चाहतीं. रेनी ने कहा था कि हम सभी का व्यक्तित्व अलग होता है और मां ने भी हमें ऐसा ही होना सिखाया है. उस वक्त उन्होंने वोग को दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब सुष्मिता को पता चला था कि वो अपने बलबूते पर एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं तो वो बहुत खुश हुईं थीं और उन्हें इस बात पर गर्व हुआ था.

उस वक्त रेनी ने बताया था कि वो फिल्मों में किसी एक जॉनरा में बंध कर काम नहीं करना चाहती हैं. उनका कहना था कि वो एक्शन पैक्ड फिल्में करना चाहता हैं. इसके अलावा वो रोमांटिक, कॉमेडी और थ्रिलर फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं. रेनी ने बताया था कि वो हर तरह के रोल को एक्सप्लोर करना चाहती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.