Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो... कॉफी विद करण में आने के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को मिल रही आलोचनाओं पर फिल्ममेकर करण जौ... भाई दूज पर राशि के अनुसार दें गिफ्ट, बहन की चमकेगी किस्मत— जानिए मेष से मीन तक के खास ज्योतिषीय उपाय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट... संयुक्त परिवार की जमीन या मकान बेचने के क्या हैं कानूनी नियम? जानिए बंटवारे से जुड़े अहम अधिकार डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए नि... सोनिया गांधी की आत्मकथा में 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा ग... भारत की महात्वाकांक्षी बिलासपुर-मनाली-लेह रेल परियोजना, समुद्र तल से 17,244 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख म... उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए... सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद

नर्मदापुरम: मानसिक रुप से विक्षिप्त नाबालिग के साथ दरिंदगी, पकड़ा गया आरोपी, मकान पर चला बुलडोजर

71

नर्मदापुरम: नर्मदापुरम जिले की तहसील पिपरिया बनखेड़ी अंतर्गत आने वाले ग्राम बचावानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मानसिक रुप से विक्षिप्त नाबालिग बच्ची दरिंदगी का शिकार बन गई। मामला बनखेड़ी थाना पुलिस क्षेत्र का है। मंगलवार शाम ग्राम बचावानी में रहने वाला बड्डू सपेरा एक नाबालिग को उठा ले गया और दुष्कर्म कर फरार हो गया।

घटना में नाबालिग बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर अनिता साहू के अनुसार, घटना के बाद बच्ची बेहोश है आरोपी ने दरिंदगी की सारे हदे पार कर दुष्कर्म किया है। बच्ची की हालत को देख जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पिपरिया एसडीओपी कल्याणी बरकडे ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त है। आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार किया गया है। दोषी को कतई बख्शा नहीं जायेगा।

आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद परिजनों और मोहल्ला वासियों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने चक्का जाम करके बुलडोजर की कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.