Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gurdaspur BSF Seizure News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ का बड़ा एक्शन, 3 किलो हेरोइन और अफीम बरामद 'आप' नेता डॉ. सनी सिंह अहलूवालिया ने ईडी के चार सीनियर अधिकारियों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए क्या हैं आज के ताजा भाव अमृतसर की सबसे बड़ी दवा मार्केट कटड़ा शेर सिंह में छापा, 4.66 लाख की प्रतिबंधित दवाइयां जब्त रूपनगर में आधी रात को सतलुज नदी किनारे पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी, पोकलेन मशीनों से अवैध खनन का पर्दाफ... अमृतसर में तैनात रहे महेश गुप्ता का लुधियाना तबादला, जीएसटी विभाग में हुए कई बड़े फेरबदल परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर गरमाया पंजाब का माहौल, 19 अक्टूबर को मंत्रियों-विधायकों के घरों का हो... महिलाओं के कपड़े पहनकर मांगते थे भीख, वायरल वीडियो से खुला अवैध वसूली का बड़ा नेटवर्क हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी के अंबाला छावनी आने की अटकलें, 800 करोड़ के शहीद स्मारक उद्घाटन की चर्चा Rajesh Khullar Haryana: सीएम नायब सैनी के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की प्रशासनिक कार्यशैली

नहीं रहे ‘रॉकी’ फेम अभिनेता कार्ल वेदर्स, 76 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

56

हॉलीवुड अभिनेता कार्ल वेदर्स का निधन हो गया है। वह 76 वर्ष के थे। फिल्म ‘रॉकी’ मुक्केबाज अपोलो क्रीड की भूमिका निभाकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनके परिवार ने एक बयान में घोषणा की कि गुरुवार को उनका निधन हो गया।

परिवार का बयान 
उनके परिवार ने एक बयान में कहा, “हमें कार्ल वेदर्स के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है।” गुरुवार 1 फरवरी, 2024 को उनकी घर में मृत्यु हो गई है। कार्ल एक असाधारण इंसान थे, जिन्होंने असाधारण जीवन जीया। फिल्म, टेलीविजन, कला और खेल में अपने योगदान के माध्यम से उन्होंने एक अमिट छाप छोड़ी है। वह एक प्यारे भाई, पिता, दादा, साथी और दोस्त थे।”

रॉकी फिल्म से हासिल की थी लोकप्रियता
14 जनवरी 1948 को न्यू ऑरलियन्स में जन्मे, वेड्स अपने 50 साल के स्क्रीन करियर के दौरान 75 से अधिक फिल्मों और टीवी शो में दिखाई दिए। रॉकी के अलावा उन्होंने ने ’स्टार वार्स’ स्पिनऑफ सीरीज ’द मांडलोरियन’ और 1987 की साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म ’प्रीडेटर’ में अहम भूमिकाएं निभाई थी। वेदर्स को रॉकी फिल्म से खूब लोकप्रियता हासिल हुई।

इस सीरीज की पहली चार फिल्मों में वे सेल्वेस्टर स्टेलोन के प्रतिद्वंद्वी के रूप में नजर आए। उन्होंने 1996 और 2004 से 2013 तक चार एपिसोड में टेलीविजन सीरीज “अरेस्टेड डेवलपमेंट” में खुद की पैरोडी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.